क्या टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में इस बार कोई ऐसा चेहरा नजर आने वाला है जिसने हाल ही में पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी तरफ खींचा है? जी हां, हम बात कर रहे हैं Actor Sonu Mishra की, सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप गलियारों तक इस बात की सुगबुगाहट तेज है कि क्या सोनू मिश्रा को बिग बॉस के आगामी सीजन में एंट्री मिलनी चाहिए.

आमतौर पर Big Boss के घर में उन चेहरों को प्राथमिकता दी जाती है जो किसी न किसी बड़े विवाद का हिस्सा रहे हों, लेकिन सोनू मिश्रा का मामला थोड़ा अलग और बेहद दिलचस्प है. उन्होंने विवाद को खुद पैदा नहीं किया, बल्कि एक बड़े विवादित प्रोजेक्ट से खुद को अलग करके अपनी एक मजबूत और ईमानदार पहचान बनाई है. ऐसे में एक लेखक और दर्शक के नजरिए से देखा जाए, तो सोनू मिश्रा इस समय 'बिग बॉस' के घर के लिए सबसे परफेक्ट और जरूरी उम्मीदवार साबित हो सकते हैं, आइए समझते हैं क्यों?
नैरेटिव के खिलाफ खड़े होने का साहस
हाल ही में सोनू मिश्रा तब सबसे बड़े लाइमलाइट में आए, जब उन्होंने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगसी' फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया. उनका आरोप था कि फिल्म में सलमान खान के खिलाफ एकतरफा और नकारात्मक नैरेटिव सेट किया जा रहा था.
आज के समय में जहां कलाकार किसी भी तरह के काम और फुटेज के लिए तरसते हैं, वहां सोनू ने अपने करियर और काम से ऊपर अपने उसूलों को रखा. बिग बॉस के घर में हमेशा ऐसे ही लोगों की जरूरत होती है जो बिना किसी दबाव के, भीड़ से अलग अपनी बात रख सकें. सोनू का यह स्टैंड दिखाता है कि वह घर के अंदर भी किसी के प्रभाव में आकर अपना गेम नहीं बदलेंगे.
बिना लाग-लपेट के बात रखने का हुनर
सोनू मिश्रा ने अपने इंटरव्यूज में जिस तरह से बिना डरे अपनी बात रखी, वह उनकी स्पष्ट मानसिकता को दर्शाता है. बिग बॉस का घर हमेशा ऐसे डिप्लोमैटिक लोगों से भरा रहता है जो कैमरे के सामने अच्छा बनने का ढोंग करते हैं, इसलिए सोनू जैसे इंसान की एंट्री शो में एक ताजी हवा के झोंके जैसी होगी. दर्शक अब रोने-धोने या झूठे ड्रामे से ऊब चुके हैं, उन्हें एक ऐसा कंटेस्टेंट चाहिए जो गलत को गलत और सही को सही कहने का माद्दा रखता हो.
ड्रामा नहीं, रीयल कंटेंट की गारंटी
सोनू मिश्रा ने खुद कहा था कि लोग आजकल संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल सिर्फ टीआरपी और लाइमलाइट के लिए करते हैं. इसका मतलब है कि वह खुद भी 'सस्ती लोकप्रियता' या फेक ड्रामा करने में विश्वास नहीं रखते. बिग बॉस में अक्सर लोग जबरदस्ती की लड़ाइयां लड़ते हैं, लेकिन सोनू मिश्रा के आने से घर को एक मैच्योर और तार्किक कंटेस्टेंट मिलेगा. उनकी मौजूदगी से शो में होने वाली बहस का स्तर सुधरेगा, जो दर्शकों को लंबे समय तक बांधे रख सकता है.
मनोरंजन और सच्चाई का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन
संक्षेप में कहें तो, सोनू मिश्रा का बिग बॉस में आना सिर्फ उनके खुद के करियर के लिए एक बड़ा उछाल नहीं होगा, बल्कि यह शो मेकर्स के लिए भी एक मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है. वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके पास अपनी बात है, एक मजबूत रीढ़ की हड्डी है, और सबसे बड़ी बात—उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं और पाने के लिए पूरा आसमान है. अब देखना यह है कि क्या बिग बॉस के मेकर्स इस 'पारस पत्थर' को पहचान पाते हैं या नहीं?
